अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज दिनांक 23 मई गुरुवार को वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सीएम धामी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। मिली हुई जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां वह सुबह साढ़े 10 बजे छड़ौजा में बने अस्थायी हेलीपैड में उतरेंगे। इसके बाद वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीं 12 बजकर 45 मिनट में सीएम छड़ौजा हेलीपैड से दिल्ली को रवाना होंगे।
