भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 85 क्षेत्र पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवार चुने हैं। पार्टी का कहना है कि यह सूची संगठन की सांगठनिक मजबूती और जमीनी पकड़ को दर्शाती है।
अल्मोड़ा जिले के प्रमुख प्रत्याशी-
चौखुटिया (सामान्य) – चेतना नेगी
स्याल्दे (सामान्य) – मथुरा पंत
ताकुला (अनुसूचित जाति, महिला) – मीनाक्षी आर्या
भैंसियाछाना (अनुसूचित जाति) – नीमा आर्या
हवालबाग (महिला) – हिमानी कुंदु
लमगड़ा (सामान्य) – त्रिलोक रावत
