अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान क्षेत्र से जुडा एक बड़ा सड़क हादसा सामने आ रहा हैं। यहां आज दिनांक 6 मई को एक ऑल्टो कार संख्या-UK01A-3314 जो भतरौजखान से भिकियासैंण को जा रही थी। करीब 12:00 बजे हिल व्यू रेस्टोरेंट भिकियासैंण रोड भतरौंजखान पर अनियंत्रित होकर रोड से 50 मीटर नीचे गिर गयी। जिसमें चालक समेत 03 लोग सवार थे। इस घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार स्वंय पुलिस फोर्स को लेकर तत्काल मौके पर पहुचे और वाहन में फसें घायलों को निकाल कर सरकारी वाहन से प्राथमिक चिकित्सालय भतरौजखान लाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त हायर सेंटर (रामनगर) रैफर कर दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा भी मदद की गयी।
देखे वीडियो 👇
घायलों का विवरण –
1- अजय उम्र- 30 वर्ष पुत्र सुरेन्दसिंह निवासी- भिकियासैंण अल्मोड़ा (गंभीर घायल/रैफर)।
2- भूपेन्द्र सिंह उम्र- 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी- उपरोक्त।
3- तुसार उम्र-29 वर्ष पुत्र स्व0 शिवेंद्र बिष्ट निवासी- उपरोक्त।
