गंगानाथ मंदिर एनटीडी अल्मोड़ा में 02 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में की गयी चोरी की घटना को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम ने गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए गंगनाथ मंदिर एनटीडी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त संतोष धामी उम्र- 19 वर्ष पुत्र स्व0 श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़ को दिनांक 03 जुलाई को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग गंगनाथ मंदिर के पास एनटीडी से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गंगनाथ मंदिर एनटीडी से चोरी का सामान 01 गैस सिलेण्डर, 01 रेगुलेटर, 02 तेल के कनिस्टर, दान पात्र से चोरी किये कुल-1020/- रु0 नगद के अतिरिक्त एक स्कूटी नं0- UK04-Y-7846 बरामद की। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
