एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा अल्मोड़ा नगर से जुड़े चार मामलो को तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को मारपीट, गाली-गलौज व अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिये गये। जिसके तहत सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा अराजकत तत्वों की खोजबीन शुरु की गयी। व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थलों के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर कुछ घंटो के भीतर ही घटनाओं में संलिप्त 04 अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया व घटनाओं में संलिप्त 03 विधि के विरोध में बालकों को प्रभार में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1-तपन साह उम्र-44 वर्ष पुत्र स्व0 गणेश लाल साह निवासी गंगोला मौहल्ला थाना अल्मोड़ा 2-आशु पवार उर्फ आशुतोष पवार उम्र- 39 वर्ष पुत्र रुप लाल निवासी लाला बाजार थाना अल्मोड़ा 3- शिवम कुमार उम्र- 19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जसपुर खुर्द, उधमसिंहनगर 4- हिमांशु बिष्ट उम्र-21 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी चौक बाजार थाना अल्मोड़ा
बरामदगी
01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम
1-उ0नि0 संतोष तिवारी
2-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार
3-अपर उ0नि0 जयपाल सिंह
4-अपर उ0नि0 नवीन सिंह
5-हे0कानि0 धर्मेन्द्र कुमार
6- हे0कानि0 कपिलदेव राठी
7-कानि0 खुशाल राम
