उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद अल्मोड़ा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने एहतियातन 11 रैपिड एक्शन टीम और एक रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर पूरे जिले को तीन जोन में बांट दिया है। फिलहाल अल्मोड़ा में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है, लेकिन पशुपालन विभाग ने जिले के बाहर से अंडे और मुर्गियां न मंगाने की अपील की है।
जोनवार जिम्मेदारियां—
जोन 1: भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट, रानीखेत, ताड़ीखेत — प्रभारी डॉ. विक्रांत गिल
जोन 2: हवालबाग, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, चौखुटिया — प्रभारी डॉ. डी.सी. तिवारी
जोन 3: लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी — प्रभारी डॉ. संतोष कुमार
डिप्टी सीवीओ डॉ. ओम प्रकाश आचार्य को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएम ने सभी नगर निकायों को कुक्कुट फार्म का निरीक्षण और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
