अल्मोड़ा नगर के विवेकानंदपुरी निवासी लापता युवक का विश्वनाथ नदी में शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। युवक 23 फरवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे पड़ौसी के शव दाहसंस्कार में शामिल होने विश्वनाथ घाट गया था। तब से युवक का कोई पता नहीं लग पा रहा था। युवक के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं लग पाया तो उन्होंने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस विश्वनाथ घाट में कई बार तलाशी के लिए पहुंची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। आज मंगलवार को जब स्थानीय लोगों ने विश्वनाथ घाट के पास एक शव नदी में देखा तो वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान मनोज उम्र 31 पुत्र स्व. जगदीश लाल, निवासी विवेकानंदपुरी वार्ड अल्मोड़ा के रूप में हुई।
एसडीआरएफ टीम- INS राजेश जोशी, SI पंकज सिंह , CT राकेश जुकरिया, CT हरीश पांडेय, CT कैलाश राम, CT बालम सिंह, CT गिरदेश जोशी, Dr. रोशन तोमर
