अल्मोड़ा जिले के मोहनरी में गोवंश की हत्या के मामले एक नया मोड़ सामने आया है। गोवंश की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चारो आरोपियों में से एक आरोपी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए भतरौंजखान में जुलूस निकालते हुए पुतला फूंका। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने साफ तौर पर कहा कि गिरफ्तार आरोपी से कांग्रेस पार्टी का कोई नाता नहीं है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोवंश ही हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी हरि सिंह कड़ाकोटी कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता है। घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी बताया।