अल्मोड़ा संसदीय सीट के चार जिलों के 13 लाख 59 हजार 815 वोटर एक माह के इंतजार के बाद आज दिनांक 19 अप्रैल शुक्रवार को अपना सांसद चुनने हेतु मतदान करेंगे। चार जिलों के 1359815 मतदाता लोकतंत्र के निर्माण के लिए तैयार हैं। 679943 पुरुष, 650677 महिलाओं के अलावा सात थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा 29188 सर्विस मतदाता भी सांसद चुनने में भागीदारी निभाएंगे। इनमें सबसे अधिक 542428 मतदाता अल्मोड़ा जिले में पंजीकृत हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले में 387091, बागेश्वर में 221565 और चम्पावत में 208731 मतदाता मतदान करेंगे। पुरुषों की बात करें तो सबसे अधिक 274755 मतदाता अल्मोड़ा जिले में पंजीकृत हैं। महिला वोटर भी सबसे अधिक 260529 अल्मोड़ा जिले की हैं। सबसे कम चम्पावत में पुरुष 107420 और महिला 98209 चम्पावत जिले में हैं। थर्ड जेंडर में पांच अल्मोड़ा तो दो पिथौरागढ़ जिले के पंजीकृत हैं।