अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम क्वेटी में आज दिनांक 22 फरवरी गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और कबड्डी खेल का आयोजन कराया गया। क्वेटी की टीम विजेता तथा बीना की टीम उप विजेता रही। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान दीवान और रमेश उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में धौलादेवी ब्लॉक के वॉलिंटियर विवेक सुयाल, सौम्या महरा भी उपस्थित रहे।
