विकासखंड लमगड़ा के जिला पंचायत क्षेत्र ढौरा में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा आर्या के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर जनता से वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेताओं ने खेरदा, बजवाड़, छीड़ा, बेनी टम्टा, उलसेटी, भैसोड़ा, रतखान, अनरियाकोट, चौमू और कलसीमा जैसे गांवों का दौरा किया। नेताओं ने पूजा आर्या को मजबूत और जमीनी उम्मीदवार बताते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार जनहितकारी योजनाओं के ज़रिए गांवों तक विकास पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और लोग भाजपा प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के कारण ग्रामीण जनता भाजपा प्रत्याशियों को लेकर बेहद उत्साहित है।
