उत्तराखंड राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा के राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट की घोषणा होने के बाद आज चौघानपाटा मे भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा की आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र के अनुभवो का लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा, उनके नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनावो से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावो मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए रिकार्ड तीसरी बार विजय प्राप्त करेगी। सरलता, सौम्यता और संगठनात्मक क्षमता के प्रतीक आदरणीय महेंद्र भट्ट जी को पुनः विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोटिशः बधाई।
