
भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्वारब जाकर ढोल नगाडो़ व फूल मलाओ से उनका स्वागत कर एक विशाल रैली के रूप में उनको अल्मोड़ा लाया गया।
अजय टम्टा ने कहा-
कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अजय टम्टा ने कहा आप सभी के सहयोग और पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर देश सेट में काम करने की आवश्यकता है और निश्चित रूप से हमारे लोकसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना रखा है कि वह पिछले बार के रिकार्ड मतों से जीत को एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ उतारू है मैं सम्मानित क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और इस मोदी जी का संकल्प है कि इस बार 400 पार का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल करेंगे और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे।
यह लोग रहे उपस्थित –
इस कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सल्ट विधायक महेश जीना, पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पुर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,ललित मोहन दोसाद, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, आनन्द डंगवाल, जिलामंत्री संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी जीला मंत्री कन्नू साह, गोविन्द मटेला, कृपाल बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, मंडल अध्यक्ष भैंसियाछाना मंगल रावत, मंडल अध्यक्ष लमगडा़ खीम सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष जैती भनोली कुंदन नगरकोटी, महामंत्री अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, सोमेश्वर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, चम्पावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी, अल्मोड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, रानीखेत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, सुंदर मटियानी मनीष बिष्ट, मनीष जोशी, अजय वर्मा महेंद्र रावत, त्रिलोक लटवाल, प्रताप कनवाल, पंकज जोशी, सुरेश लोहनी, जगत भट्ट, विजय सतवाल, अजय वर्मा, दिनेश पाण्डे, मदन रावत, कविंद्र पांडे, लीला बोरा, चंदन लाल तमता महेश नयाल, धर्मवीर आर्य, रमेश लाल, पीयूष, सुरेश लोहनी कुमार, नंदन प्रसाद हिमाल शर्मा, आदि हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।