अल्मोड़ा नगर के वार्ड रामशिला के अंतर्गत मतदाता सूची में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की आंशका जताई है। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए उनके समक्ष कई मतदाताओं के अन्य वार्डों के होने की जानकारी दी गयी। जिससे प्रतीत होता है कि उपरोक्त वार्ड में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है। बाहरी क्षेत्रों व अन्य वार्ड के मतदाताओं के नाम बी. एल. ओ. द्वारा चढ़ा दिए गए है जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आपत्ति लगाई गयी है। और जल्द से जल्द आपत्ति लगाए गए नामों पर उपजिलाधिकारी द्वारा उच्च स्तर पर जांच करने की मांग उठाई है।