भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत के साथ दर्ज की गयी ऐतिहासिक जीत की खुशी में बीते कल 03 दिसंबर रविवार को अल्मोड़ा जिले के हवालबाग मंडल भाजपा स्यालीधार अल्मोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। हर्षोल्लास के कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान लाल सिंह लटवाल, विपिन सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी मनीष ऐरी, जीवन सिंह ऐरी, प्रमोद सिंह ऐरी, प्रमोद मेहता, कन्नू एरी, राहुल ऐरी, पंकज ऐरी, गोविंद सिंह ऐरी, रमेश सिंह लटवाल, हरीश मेहता, नवीन सिंह बिष्ट, पंकज भंडारी, कैलाश सिंह चौहान, विजय भंडारी सहित पार्टी के जयेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
