
आज नगर में चौहान पाटा स्थित गांधी मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गाँधी जयंती के अवसर पर फूलों की माला पहना कर जयंती को खूब धूमधाम से मनाया। साथ ही गांधी जी अमर रहे, नारे लगाए गये और ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान गीत गाकर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। आपको बता दे की 2 अक्टूबर को पुरे विश्व में शान्ति और अहिंसा का सन्देश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के रूप में धुमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन अहिंसा के पुजारी मोहन दास करमचंद गांधी का जन्म 1869 में दिन पोरंबदर के सम्पन्न परिवार में हुआ था,वह एक महान आध्यात्मिक विभुति थे, लेकिन साथ ही गरीबी, असमानता और अन्याय जैसी सांसारिक समस्याओ के बारे में भी चिंतित रहते थे,वह मानते थे वंचित कि सेवा किये बिना आध्यात्मिक विकास असंभव है गांधी जी अद्भुत विचार शक्ति के दायरे में स्वछत्ता,समाज में महिलाओं का स्थान, पारम्परिक कला ,ओर शिल्प का पुनरूद्धार साम्राज्य पर आधारित शोषण जैसे मुद्दे शामिल रहे वह अपने काम और विचार से सभी के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। आज,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, मिडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष बिना नयाल, सभासद, नमो ऐप क्रष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री सभासद सौरभ बर्मा,अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोपरेटिव बैंक डायरेक्टर विनित बिष्ट, दर्शन रावत, युवा मोर्चा नगर दीक्षांत पवार, चन्द्रा जोशी, रावत आदि उपस्थित रहे।