अल्मोड़ा बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, छह जिला मंत्री समेत सात अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। दर्शन रावत और प्रकाश भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है।

