अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केएमओयू बस से हुई भिड़ंत से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक खत्याड़ी अल्मोड़ा, मूल निवासी ग्राम बर्शिमी लोधिया 42 वर्षीय नरेंद्र सिंह बजेठा अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में कार्यरत थे। बैंक के काम से वें मंगलवार दोपहर खैरना से मुख्य शाखा अल्मोड़ा के लिए निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस और बाइक की
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से एएसआई गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक को हिरासत में लिया गया है। और बस को सीज कर दिया गया है।
