आज दिनांक 02 जनवरी 2024 मंगलवार को उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ जनपद ईकाई अल्मोडा की नई जनपदीय कार्यकारिणी गठन करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम अल्मोडा रानीखेत में कार्यरत उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नानुसार निर्विरोध द्विवार्षिक जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे जनपद अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट को, जनपद सचिव राहुल बिष्ट को, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र उपाध्याय को, सरक्षक गोविन्द बिष्ट को और जनपद कोषाध्यक्ष दिनेश भटट को चुना गया।

