अल्मोड़ा जिले के रानीखेत निवासी भूपाल सिंह बिष्ट ने सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत सहित दो पदक अपने नाम किए हैं। जूजित्सु इंडिया के कार्यकारी निदेशक और एशियाई कोच सतीश जोशी ने बताया कि मौना गांव निवासी भूपाल बिष्ट ने प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया। फाइटिंग स्पर्धा में रजत पदक एवं नेवाजा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनंदा अशोक ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। बताया कि अतिशीघ्र भूपाल सिंह बिष्ट को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
