अल्मोड़ा जिले के निवासी भास्कर सिंह कनवाल द्वारा सबसे अधिक ऊंचाई पर एक ग्राहक के शरीर पर टैटू गोदने का रिकॉर्ड बनाया गया। भास्कर सिंह कंवाल ने महादेव का 7 इंच × 4 इंच बड़ा टैटू ग्राहक की पीठ पर करीब 3689.9 सबसे अधिक ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर के परिसर में 30 अक्टूबर 2023 को बनाया। इस उपलब्धि पर उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

