आज यानि 5 सितंबर को अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के आश्रय में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने चलाए जा रहे हैं वोटर चेतना महा अभियान के चलते आज नंदा देवी बूथ मैं कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर इस अभियान की जानकारी देते हुए अल्मोड़ा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के हर एक बूथ पर इस अभियान को चला रही है इसके अंदर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। और मतदाता सूची इकठ्ठा कर उनके पहचान पत्रों में संशोधन और नए नाम जोड़ने और हटाने का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आये नगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि अल्मोड़ा जिले के सभी बूथों में इस अभियान को पड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। साथ ही इसके अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों को जरुरी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है आज इस बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,अशोक गोस्वामी,नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, सलमान अंसारी मुकुल कुमार नव मतदाता अजय तिवारी अक्षित जोशी,राकेश बिष्ट,अमन अधिकारी, दीक्षित पांडे,अजय साह, रजत नेगी, मोहित राना,संजय वर्मा, तरुण पांडे, मनोज उपाध्याय, करन सिंह नेगी मोहित तिवारी,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
