अल्मोड़ा। विकास खंड भैंसियाछाना के सल्ला-14 वार्ड से 21 वर्ष 5 माह की उम्र में भगवत प्रसाद ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे जनपद अल्मोड़ा में अब तक के सबसे युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व दर्जा मंत्री व भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बिट्टू कर्नाटक ने भगवत प्रसाद को अपने कार्यालय में अंग वस्त्र ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि युवा भगवत की यह जीत जनता के अपार स्नेह और आपके निरंतर परिश्रम का प्रतीक है, उन्होंने युवा भगवत प्रसाद से कहा कि इसी तरह क्षेत्र की सेवा करते रहें और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हों।
