
अल्मोड़ा नगर के सिमकनी मैदान में चल रहे कुमाऊं महोत्सव का एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान महोत्सव में प्रशासन की अनुमति के बिना चलाए जा रहे झूलों पर रोक लगाई गयी। महोत्सव के आयोजक समिति के सदस्यों को भी सख्त हिदायत दी। कहा कि महोत्सव में बिना अनुमति के झूले ना चलाएं। झूले चलाने के लिए समिति को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। तब ही महोत्सव में झूले चरखे चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा भी सदस्यों को आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए। कहा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था के लिए आयोजन समिति जिम्मेदार रहेगी। अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।