ढूंग से से 16 मई शुरू हुई बाबा विश्वनाथ मां जगदीशशीला यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न देवस्थलो से गुजरती हुई आगामी 3 जून को अल्मोड़ा में रानीखेत से मचखाली, कठपुरियां, कटारमल, कोसी देवस्थल मंदिर से होते हुए 1:30 बजे दिन में चितई मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात 2.30 बजे गंगनाथ मंदिर में पहुंचेगी। जहां भजन कीर्तन भी किया जायेगा। फिर 4.30 बजे डोल आश्रम को प्रस्थान करेगी। जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस उपलक्ष में पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे यात्रा संयोजक मनोज सनवाल, प्रकाश रावत (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ जे.सी.दुर्गापाल, गोविंद सिंह मेहरा, मीना भेसोड़ा,सरिता पांडे, मनोज भंडारी, गौरव मनराल,दीपक वर्मा,मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, प्रमोद पाठक, शेखर मिश्रा के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।
