अल्मोड़ा : कोसी रेंज अंतर्गत बज्वार अनुभाग के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढौरा में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को वन विभाग की टीम द्वारा वनाग्नि सुरक्षा एवं वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वन दरोगा इन्द्रा मतोलिया द्वारा छात्र-छात्राओं को वनाग्नि से होने वाले नुकसान, आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा वन्यजीवों के साथ संभावित संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों से भी अनुरोध किया गया कि वे कक्षा के दौरान बच्चों को आग और वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जानकारी नियमित रूप से दें, ताकि बच्चे भविष्य में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और जागरूक नागरिक बन सकें।
गोष्ठी में वन विभाग के निम्न कर्मचारी उपस्थित रहे—इन्द्रा मतोलिया – वन दरोगापवन बिष्ट – वन बीट अधिकारीनरेंद्र बिष्ट – वन बीट अधिकारीश्रमिक – 1कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों में वन संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
