HNBGU केंद्रीय विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन के तीन पूर्व महासचिवों और वर्तमान प्रत्याशी जिसमें HNBGU पूर्व महासचिव देवकान्त देवराडी, प्रदीप सिंह रावत, सम्राट सिंह राणा और वर्तमान प्रत्याशी महासचिव आकाश रतूड़ी के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी और कोतवाली किर्तिनगर जनपद टिहरी में इन दो जगह पर हेमवती नन्दन बहुगुणा केंन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर की असिस्टेंट प्रोफेसर / हास्टल वार्डन डॉ. स्वेता वर्मा पुत्री जयन्ती लाल वर्मा ने झूठा SC/ST Act धारा, 341, 332, 509, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सोबन सिंह जीना कैंपस में आज दिनाँक 26 अक्टूबर को आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल के कुलपति का पुतला दहन करते हुए जल्द से जल्द इस झूठे मुक़दमे को वापिस लेने के लिए कहां। साथ ही यह भी चेतावनी दी की अगर इस झूठे मुक़दमे को वापिस नही लिया गया तो आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी। पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा कमल कोरंगा, छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, गिरीश पांडेय, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, निशान्त पांडेय, पंकज कनवाल, विजय सिंग्वाल, करण नेगी, साहिल कुमार, नवीन पांडेय, भरत मेहता, मनीषा,दिव्या आदि छात्र मौजूद रहे।
