अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में आज दिनांक 22 दिसंबर शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन ने लगातार छात्र-छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी, रोड की ख़स्ता हालत, पार्किंग की समस्या व हॉस्टल्स की ख़स्ता हालत के चलते कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका। आर्यन छात्र संगठन लगातार इन मुद्दों की मांग करते आया है इसके बावजूद अभी तक हालात वही है। मौक़े पर मौजूद गौरव भंडारी ने कहा की रोड की ख़स्ता हालत से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई एक्सीडेंट भी इस रोड मे हो चुके है। पूरा छात्र समुदाय पिछले कई सालों से इस रोड से परेशान है। साथ ही आर्यन छात्र संगठन ने इन समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने के लिए भी कहां। पुतला दहन मे निवर्तमान छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, निशान्त पांडेय, आशु रौतेला, रंजना, हिमांशी, प्रिया,राहुल, मोहन, रोहित, आश, पंकज, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।
