सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्सवर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यताधारी NET/NET-JRF उत्तीर्ण विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अप्रैल 2026 तक अपने स्व-हस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति शोध निदेशालय में जमा करनी होगी। इसके बाद 15 अप्रैल 2026 को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार के बाद 24 अप्रैल 2026 को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर विद्यार्थियों को शोध केंद्र आवंटित किए जाएंगे।वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह ने भी शोध एवं प्रसार निदेशालय द्वारा जारी सूचना के आधार पर आवेदकों और महाविद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पीएचडी से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
#PhDAdmission #Research #SSJUniversity #HigherEducation #NETJRF #EducationNews
