अल्मोड़ा जिले मे आज रविवार 8 अक्टूबर को स्प्रिगडले सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आकाश बाई जूस की तरफ से एंथम स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्कॉलरशिप प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए अल्मोड़ा जिले के समस्त स्कूलों के छात्र और छात्राएं मौजूद रहे। आपको बता दे की इस प्रतियोगिता मे उपस्थित 350 बच्चो ने स्कॉलरशिप के लिए यह परीक्षा दी। इस संबंध मे विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और उन्हें आने वाले प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने की सलाह दी।
