क्वारब राष्ट्रीय मार्ग को चौबीसों घंटे खोलने की मांग को लेकर नगर व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नेतृत्व में खजांची बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापार मंडल ने घोषणा की है कि 15 सितंबर की शाम छह बजे नंदा देवी से पलटन बाजार तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शासन और प्रशासन ने इस विषय पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए और मनमानी जारी रखी, तो अल्मोड़ा और बागेश्वर के बाजार पूरी तरह बंद किए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आज के हस्ताक्षर अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ व्यापारी दीप सिंह डांगी, संजय वर्मा, कृष्णा वर्मा, शहजाद कश्मीरी, सरफराज हुसैन, हिमांशु जोशी, कार्तिक साह, दबीर सिद्दीकी, अमीर खान, प्रत्येश पांडे, दानिश खान, साकिब सिद्दीकी, बिलाल खान, राजेश साह, गिरजा शंकर, रोहित जोशी, मुकेश जोशी समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
