अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ जिला मुख्यालय में राजकीय पशु अस्पताल (सदर) किराये की इमारत में संचालित हो रहा है जिसकी हालत बिलकुल भी ठीक नहीं है। इमारत टूटी फूटी होने की वजह से यहाँ हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इमारत की छत काफी पुरानी हो गयी है और बहुत सी जगहों पर छेद हो चुके हैं। बारिश होने पर पानी छत से टपक कर कमरों के भीतर घुस जाता है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को परेशानी होती है। पशु अस्पताल परिसर में बीमार पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस अस्पताल में पशुओं की सिर्फ ओपीडी चलती है। आवास सुविधा भी नहीं है।
