अल्मोड़ा: दिनांक 01-07-23 को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई कि कनारीछीना निवासी 02 नाबालिग बालकों को दिनांक- 30/06/2023 को बिना बताए घर से कही चले गए है, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहे हैं।
नाबालिग बालकों को सकुशल उनके सुपुर्द किया
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा तत्काल गुमशुदा नाबालिग बालकों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया, टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर तलाश शुरू की गई, खोजबीन के दौरान कनारीछीना के पास सड़क के कलमठ से दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद किया गया। परिजनों की काउंसलिंग कर नाबालिग बालकों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
आभार व्यक्त किया
अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए, धौलछीना पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम-
1.ASI प्रकाश चन्द्र
2.का0 नेत्र सिंह
3.होमगार्ड सुनील दत्त
