अल्मोड़ा नगर के नंदा देवी परिसर में शनिवार को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक में कहा कि कोरोना के दौरान उन्होंने घर-घर तक राशन पहुंचाया लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। नए नियमों का बोझ उन पर डाला जा रहा है। लंबित बिलों का भुगतान न होने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो वे राशन वितरण बंद कर आंदोलन करेंगे।
