अल्मोड़ा नगर के नरसिंह वाड़ी क्षेत्र के रहने वाले गोपाल सिंह जीना ने दिनांक 06 जुलाई शनिवार को तरहरी दी थी, कि उनके साथ प्रदीप वर्मा नमक अभियुक्त ने गाली गलोच, मारपीट व उनकी जेब में मौजूद 1200₹ नगद लूटकर कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 309 (4)/351(2)/352 भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई थी। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक 07 जुलाई रविवार को करबला से 200 मीटर आगे बेस तिराहे की तरफ से अभियुक्त प्रदीप वर्मा उम्र -54 वर्ष पुत्र स्व० गिरीश चन्द्र वर्मा (निवासी तल्ला जोशीखोला) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 860₹ बरामद किए गए। पंजीकृत एफआईआर में 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
