जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा दिए गए निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 30 जून रविवार को लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या- UK01-TA-3071 को रोक कर चैक करने पर कार में 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर (कुल 25 पेटिया) की बरामद की गयी। वाहन से अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त चालक को गिरफ्तार करते हुए प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया, साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त –
राम सिंह उम्र-39 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी चौमू जनपद अल्मोड़ा
बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर बरामद। जिसकी कुल कीमत 2,08,800 रुपये।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम–
1. अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
2. कानि0 सुंदर लाल
3. कानि0 हरदीप सिंह
4. कानि0 रि0 विक्रम सिंह
