राजधानी देहरादून में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने विजेता को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर बालक और बालिका वर्ग में हुई।
विजेता खिलाडी-
चंदन भट्ट, विनोद जोशी, कुसुम लता ने स्वर्ण, पार्थिक गुर्रानी, तनुजा जीना, लीलावती ने कांस्य जबकि दीपक भट्ट, पूजा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, प्रजव्वल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, प्रेम सिंह गैडा, नीरज भैसोड़ा,अंजली बिष्ट, सोनू कुमार ने कांस्य पदक जीते।
