अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की घोषणा के बाद जिला मीडिया संयोजक मनीष कुमार जोशी ने शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल पद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि संगठन की सेवा और निष्ठा का अवसर है। “नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास मेरे लिए गर्व, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है,” उन्होंने कहा। जोशी ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष महेश नयाल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने विशेष रूप से प्रभारी सुरेश भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, गोविंद पिलख्वाल, गोपाल जीना और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का भी धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए उनके मार्गदर्शन को अमूल्य बताया। अंत में, मनीष कुमार जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें। उनके शब्दों में— “यह दायित्व संगठनात्मक तपस्या का आह्वान है। भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है और इस समय कार्यकर्ताओं को सेवा का अवसर मिलना गर्व व संकल्प का क्षण है।”
