अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुआज क्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले के विरोध में धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न युवाओं का हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और इसमें भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता पाई जा रही है। भोज ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा सरकार पेपर लीक करने वालों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। धरना स्थल पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र साह पीताम्बर पाण्डेय दीपक कुमार, अरविन्द रौतेला, गोविन्द मेहरा, अम्बिराम आर्य,दीप डांगी, कुंदन रौतेला, नारायण पाण्डेय, बलवंत बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी नवाज़ खान, नरेंद्र बनोला, भैरव गोस्वामी, दानिश कुरैसी, रमेश भाकुनी, दीपक, इसरार अहमद,, बृजेश पाण्डेय, राधा बिष्ट जया जोशी विपुल कार्की हर्ष कनवाल, देव कनवाल अजित कार्की जगदीश तिवारी, सुशील साह, दीवान सिंह, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, धीरज गैलकोटी, शशांक माहेश्वरी मौजूद रहे।
