अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 25 फरवरी को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा करवाये जा रहे नगर मण्डल चुनाव में चुनाव चिन्हों का आवांटन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी कि देखरेख में स्थानीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन निकट मल्ला महल में इस पूरी प्रकिया को लाटरी के माध्यम से सम्पन्न किया गया।

चुनाव चिन्हों का आवांटन कि सूची निम्न है-
अध्यक्ष-
दीपक वर्मा- बल्ला
संजय अग्रवाल- तराजू
प्रत्येश कुमार पाण्डे- गैस सिलेंडर
अजय कुमार वर्मा- घंटी
उपाध्यक्ष (पुरूष) –
मुकुल जोशी- केतली
नरेन्द्र लाल साह- छाता
राजेन्द्र प्रसाद- कार
महासचिव-
प्रयाग चन्द्र जोशी- कप प्लेट
वकुल साह- अंगूठी
उपसचिव-
आशीष कुमार- चश्मा
नरेन्द्र कुमार (विक्की)- किताब
अश्वनी नेगी- रेडियो
मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी ने बताया-
मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी ने मतदान स्थल कि जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 3 मार्च 2024 को नगरपालिका पार्किंग निकट शिखर होटल अल्मोड़ा में मतदान प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतों कि गिनती का काम दोपहर 3 बजे से प्रारम्भ होगा। मतदान स्थल में मोबाईल फोन का उपयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव प्रबन्धन टीम के द्वारा मतदान स्थल का आज निरीक्षण भी किया गया और चुनाव का व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश भी दिये गये।
यह लोग रहे उपस्थिति –
इस प्रकिया में मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी, अनिता रावल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, प्रदेश संघटन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व सभासद अमित साह (मोनू), हिमांशु पेटशाली, अशोक गोस्वामी, अतुल पाण्डे, अमन नज्जौन, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, बल्वन्त राणा, कार्तिक साह, पवन वर्मा, अनिल साह, अभिषेक रावत, राहित वर्मा, हिमांशु जोशी, कुलदीप सिंह मेर आदि लोग मौजूद थे।
