अल्मोड़ा नगर मे स्थित आकाशवाणी केंद्र से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ रहा है यहाँ आकाशवाणी केंद्र पर अस्थाई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीड़ित मकेड़ी धारानौला निवासी ललित सिंह रौतेला ने डीएम के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में पीड़िता का कहना है कि आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा में बीते माह सितंबर में बहुत से पदों के लिये लिखित और स्वर परीक्षा के आधार पर नियुक्तियां प्रदान की गई थी। आरोप लगाया कि नियुक्तियों में अधिकारियों ने मनमाने तरीके से अपने चहेतों को नियुक्तियां दे दी गई। जबकि दस वर्षों से कार्य करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने स्वर परीक्षा की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने और नियुक्तियों की जांच की मांग उठाई।
