अल्मोड़ा। डीडीए (विकास प्राधिकरण) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति ने अब तक डीडीए को खत्म न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डीडीए की नियमावली पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। समिति का कहना है कि वे पिछले सात वर्षों से डीडीए को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वक्ताओं ने मांग की कि डीडीए को तत्काल हटाकर नगर निकायों को प्रधिकारण के अधिकार दिए जाएं। प्रदर्शन में हेम चंद्र तिवारी, गोविन्द जोशी, ललित मोहन पंत, हेम चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडेय, रौबिन मनोज भंडारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडेय समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
