अल्मोड़ा नगर में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति मुखर है। बीते मंगलवार को संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। धरना स्थल पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न संगठन डीडीए समाप्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये गए हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक सरकार के इस तानाशाही रैवये के खिलाफ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
