जिला विकास प्राधिकरण को ख़त्म करने की मांग को लेकर सर्वदलीय समिति के सदस्यों ने आज यानि 12 सितम्बर को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इसका विरोध भी जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में समिति के संयोजको ने कहा कि सरकार को शासनादेश में स्पष्ट करना चाहिए कि प्राधिकरण को समाप्त किया है या केवल स्थगित किया है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। इस धरने में सर्वश्री प्रकाश चन्द्र जोशी (नगर पालिका अध्यक्ष), श्री चन्द्र मणी भट्ट, एम०सी० काण्डपाल, शहाबुद्दीन, ए० एस० बगडवाल, प्रतेश पांडेय, महेश चन्द्र आर्या, लक्ष्मणहिंड ऐठानी, मनोज तिवारी विधायक, आनन्दी वर्मा आदि मौजूद रहे।
