अल्मोड़ा। जनपद के खेल जगत और शिक्षा विभाग के लिए गर्व का क्षण है। दिल्ली में आयोजित होने जा रही ‘अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता’ के लिए उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला टीमों में अल्मोड़ा जिले के कुल 8 शिक्षकों का चयन हुआ है।संयुक्त सचिव, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।चयनित खिलाड़ियों के नाम:उत्तराखंड की टीम में अल्मोड़ा से चयनित शिक्षकों में
—दीपक वर्मा (प्रधानाध्यापक, रा.पू.मा.वि. एन.टी.डी.)
पंकज टम्टा (रा.इ.का. लोधिया)बिरेन्द्र सिंह बिष्ट (रा.इ.का. कुलसीवी)
गणेश साही (रा.इ.का. नगरखान)
किशन खौलिया (रा.इ.का. लोधिया)
तरुण बेलवाल (रा.इ.का. ताकुला)
कृतिका जोशी (रा.इ.का. जैना)
नन्दा भाकुनी (रा.इ.का. चौबा, हवालबाग – महिला टीम)
इन सभी शिक्षकों ने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है।
शुभकामनाओं का तांताइस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व कैलाश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं भाजपा अध्यक्ष महेश नेपाल, पूर्व अध्यक्ष रवि रौतेला, हॉकी संघ अध्यक्ष लियाकत अली, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चन्दन सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला सहित खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
