अल्मोड़ा: विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा की मेधावी छात्रा निकिता जडौत ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान द्वारा शैक्षिक सत्र 2025–26 में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबले के बीच निकिता ने अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली, सशक्त अभिव्यक्ति और विषय की गहरी समझ के दम पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।इस सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षक अनिल ढौंडियाल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।
विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। शिक्षक, सहपाठी और अभिभावक सभी गर्व महसूस कर रहे हैं और निकिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।👉 निकिता की यह सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
#Almora #Uttarakhand #ProudMoment #StudentAchievement #BreakingNews
