अल्मोड़ा पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम की तत्परता, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामदअल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को अल्मोड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 25 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई है।
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मु0अ0सं0 20/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी दर्ज की।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा और ऑपरेशन स्माइल टीम को बालिका की शीघ्र तलाश के निर्देश दिए।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बालिका की तलाश शुरू की।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय और महिला कोतवाली प्रभारी व ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए 5 मार्च 2026 को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:उ0नि0 दिनेश परिहार (विवेचक), कोतवाली अल्मोड़ाहेड कांस्टेबल कपिल राठी, स्माइल टीमहेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, स्माइल टीममहिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी, स्माइल टीममहिला कांस्टेबल मंजू आर्या, स्माइल टीमपुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
