अल्मोड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रेस में जारी बयान करते हुए कहा की भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत एडवोकेट डॉ. गोविंद लाल बल्टियाल ने 30 अगस्त 2025 को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. बल्टियाल के जुड़ने से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। डॉ. बल्टियाल पूर्व में भाजपा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे सामाजिक समरसता मंच (आरएसएस शाखा, अल्मोड़ा) के जिला संयोजक और भाजपा अनुसूचित मोर्चा, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
