अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आ रहा है। यहां फर्जी डिग्री लेकर एक व्यक्ति सहायक शाखा डाकपाल बन कर बैठा हुआ था। जिस पर पुलिस ने कारवाही करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इस पुरे मामले की सुचना देते हुए अल्मोड़ा के डाक निरीक्षक पूर्वी उप मंडल दीपक ने बताया कि सितंबर 2021 में अटरमपुर ग्वाबगंज प्रयागराज के रहने वाले विवेक कुमार मौर्या पुत्र केशव लाल मौर्या को लमगड़ा उप डाकघर की ध्यूली शाखा में सहायक शाखा डाकपाल पद पर नियुक्त किया गया था। आरोपी के अंक प्रमाणपत्र का भौतिक सत्यापन कौशल्या देवी मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल शिवनगर बैरावा अटरामपुर प्रयागराज से कराया गया था। महानिदेशालय डाक विभाग के निर्देश पर आरोपी के प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच हुई जिसमें आरोपी के अंकपत्र फर्जी मिले। इस पुरे मामले की तहरीर अल्मोड़ा के डाक निरीक्षक पूर्वी उप मंडल दीपक गोस्वामी ने पुलिस को सौंपी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
