द्वाराहाट: यहां एक महिला को रानीखेत निवासी समुदाय विशेष का युवक बरगला कर भगा ले गया। परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी है। महिला के परिजनों का शक यकीन में तब बदला, जब आरोपित से महिला के रिश्तेदारों ने मोबाइल पर संपर्क साधा। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
डॉक्टर से मिलने की बात कहकर निकली घर से
जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंचा। बताया कि हालिया उसकी पत्नी वायरल की चपेट में आ गई थी। रानीखेत में एक निजी चिकित्सक के यहां वह इलाज को पहुंची थी। तब उसने पति को बताया था कि डाॅक्टर ने उसे 20 दिन बाद बुलाया है। मगर उसने ईद वाले दिन चिकित्सक से मिलने की बात कही। भरोसा कर पति ने उसे वाहन में बैठा कर उपचार के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि उसी दिन रानीखेत में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला समुदाय विशेष का युवक उसे बरगलाकर भगा ले गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे भी हैं। काफी समय पहले महिला की मां का स्वास्थ्य खराब हो गया था। तब उसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोपित का एक स्वजन भी वहीं भर्ती था। तब युवक ने महिला से करीबी बढ़ाई होंगी। मामला तब खुला जब महिला के मोबाइल में नाई के साथ उसकी सेल्फी पकड़ी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
